मुख्य समाचार
Fact Check: क्या भारत में कपल को जिंदा दफन किए जाने का वायरल वीडियो सच है? फैक्ट चेक में जानें दावे की सच्चाई
Nizamuddin ShaikhA video that has gone viral across social media platforms, claiming to depict a couple being buried alive in India, is misleading.
Stocks To Buy Or Sell Today: कोचीन शिपयार्ड और पुनावाला फिनकॉर्प समेत आज इन शेयरों पर बनी रहेगी बाजार की नजर
Team Latestlyभारतीय शेयर बाजार में 22 जुलाई 2026 (बुधवार) के कारोबारी सत्र के दौरान कोचीन शिपयार्ड, पुनावाला फिनकॉर्प, यूनो मिंडा, सिगल इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे. जानिए पिछले सत्र में इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा.
NEET Row: पीएम आवास के बाहर क्यों धरने पर बैठे राहुल गांधी? कांग्रेस सांसद ने बताई पूरी वजह
Anita Ramनीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने रुख की वजह साफ की है. राहुल गांधी ने कहा कि संसद में शिक्षा प्रणाली की खामियों पर चर्चा की अनुमति न मिलने और सरकार की उदासीनता के कारण विपक्ष को पीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
Mumbai News Today, 22 July: मुंबई में भारी बारिश के बीच आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम? CJP प्रदर्शन पर कार्रवाई समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी और ताजा खबरें
Nizamuddin Shaikhआज 22 जुलाई, 2026 को मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि CJP प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर में हुए क्रेन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई।
Maharashtra Bandh: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतारेगी वंचित बहुजन आघाड़ी, 23 जुलाई को 'महाराष्ट्र बंद' का ऐलान
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र बंद की घोषणा करते हुए प्रकाश आंबेडकर ने प्रदेश भर के नागरिकों से इसमें एकजुट होकर शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, "मैं सभी समविचारी दलों, छात्र संगठनों और समाज के सभी वर्गों के लोगों से अपील करता हूँ कि वे आगे आएं और 23 जुलाई के महाराष्ट्र बंद का समर्थन करें."
NZ vs WI 5th ODI: न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम का लाइव स्कोरकार्ड कहाँ देखें?
Abdul Kadirन्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच 21 जुलाई 2026 को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे 5वें वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 268/9 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम जीत के लिए 269 रनों का पीछा कर रही है। इस रोमांचक मुकाबले और सीरीज की पूरी जानकारी लेटेस्टली पर पाएं।.
Pakistan Cycle Ambulance: कराची में 'साइकिल एम्बुलेंस' का वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच जानें क्या है असली सच
Anita Ramपाकिस्तान के कराची में 'साइकिल एम्बुलेंस' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स इसका मजाक उड़ा रहे हैं. हालांकि, रेस्क्यू 1122 द्वारा 2025 में शुरू की गई यह पहल कराची की तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में तुरंत प्राथमिक इलाज (First Aid) पहुंचाने का एक व्यावहारिक शहरी समाधान है.
NEET Paper Leak Protest: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से हटाया; जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गई
Anita Ramनीट पेपर लीक विवाद और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरना दे रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया.
Char Dham Yatra: बारिश और भूस्खलन के बाद चारधाम यात्रा पुनः शुरू; मार्गों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी
Anita Ramउत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण एहतियातन रोकी गई चारधाम यात्रा को मंगलवार, 21 जुलाई को दोबारा शुरू कर दिया गया है. यात्रा मार्गों की समीक्षा के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही की अनुमति दी है। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद जब तक छात्रों पर लाठीचार्ज का संज्ञान नहीं लेती, अनशन जारी रहेगा; पत्नी गीतांजलि अंगमो का ऐलान
Anita Ramजलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखने का फैसला किया है. उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद कहा कि जब तक संसद छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का संज्ञान नहीं लेती और उनकी मांगें नहीं सुनती, तब तक वांगचुक का उपवास जारी रहेगा.
PM Residence Protest: 7 लोक कल्याण मार्ग पर राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह; धरना समाप्त करने की अपील, दिए बातचीत के संकेत
Team Latestlyनीट पेपर लीक विवाद और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरना दिया. इस दौरान पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह खुद धरना स्थल पर पहुंचे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर धरना समाप्त करने तथा संसद में चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया.
NEET Paper Leak Protest: 7 लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस ने कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
Anita Ramनीट पेपर लीक विवाद और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
Congress Protest On NEET Paper Leak: हाथों में पट्टी बांधकर 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे पवन खेड़ा; छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज
Anita Ramप्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और नीट पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है. मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा हाथों में प्रतीकात्मक पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर विरोध जताने पहुंचे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस हत्याकांड के दोषी दारा सिंह की सजा माफी की पहल पर विवाद
Deutsche Welleसुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार से आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रबींद्र कुमार पाल उर्फ दारा सिंह की बाकी सजा माफ करने पर फैसला करने को कहा है.
21 जुलाई की बड़ी खबरें
Deutsche Welleभारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
Sharad Pawar At Jantar Mantar: शरद पवार ने जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके से की मुलाकात; लाठीचार्ज में घायल छात्रों का जाना हाल, समर्थन का दिया भरोसा (Video)
Anita Ramराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से बात कर पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आंदोलन को अपना समर्थन व्यक्त किया.
Satkhira-4 MP Viral Video Controversy: बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का महिला के साथ वीडियो वायरल; दूसरी पत्नी होने का किया दावा
Anita Ramबांग्लादेश की सातखीरा-4 सीट से जमात-ए-इस्लामी के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का एक महिला के साथ सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सांसद ने फेसबुक पर सफाई जारी करते हुए महिला को अपनी कानूनी रूप से ब्याही दूसरी पत्नी बताया है और वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
Uttar Pradesh: भदोही में ससुर को बचाने गई गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, गर्भपात; 4 के खिलाफ केस दर्ज
Anita Ramउत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग पर हमला किया गया. बीच-बचाव करने गई उनकी 20 वर्षीय गर्भवती बहू के पेट पर आरोपियों ने बेरहमी से लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया. पुलिस ने मामले में चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश; पत्नी गीतांजलि बोलीं- 'नागरिक को अपनी पसंद का डॉक्टर चुनने का अधिकार' (Watch Video)
Anita Ramदिल्ली उच्च न्यायालय ने जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में तुरंत स्थानांतरित करने का आदेश दिया है. वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की पीठ ने फैसला सुनाया कि नागरिक को अपनी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर से इलाज कराने का मौलिक अधिकार है.
MP UCC Bill 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित; यूसीसी अपनाने वाला देश का चौथा राज्य बना
Anita Ramमध्य प्रदेश विधानसभा ने ध्वनि मत से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद यूसीसी अपनाने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है. इस विधेयक में बहुविवाह पर रोक, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और बच्चों को समान अधिकार दिए जाने के प्रावधान शामिल हैं, जबकि आदिवासी समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा गया है.