मुख्य समाचार

Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश; पत्नी गीतांजलि बोलीं- 'नागरिक को अपनी पसंद का डॉक्टर चुनने का अधिकार' (Watch Video)

Anita Ram

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में तुरंत स्थानांतरित करने का आदेश दिया है. वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की पीठ ने फैसला सुनाया कि नागरिक को अपनी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर से इलाज कराने का मौलिक अधिकार है.

MP UCC Bill 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित; यूसीसी अपनाने वाला देश का चौथा राज्य बना

Anita Ram

मध्य प्रदेश विधानसभा ने ध्वनि मत से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद यूसीसी अपनाने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है. इस विधेयक में बहुविवाह पर रोक, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और बच्चों को समान अधिकार दिए जाने के प्रावधान शामिल हैं, जबकि आदिवासी समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा गया है.

कल का मौसम: उत्तर प्रदेश, लखनऊ, आगरा समेत प्रदेश के अन्य जिलों में 22 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम? IMD से जानें ताजा अपडेट

Nizamuddin Shaikh

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 जुलाई को लखनऊ, आगरा, कानपुर और फिरोजाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

Karnataka Gang Rape Case: पश्चिम बंगाल की महिला से गैंगरेप और रंगदारी; मैसूरु पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Anita Ram

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के एक लॉज में पश्चिम बंगाल की महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर मैसूरु पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कल का मौसम: पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में 22 जुलाई को कैसा रहेगा वेदर? जानें ताजा अपडेट

Nizamuddin Shaikh

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 22 जुलाई के लिए बिहार के पटना सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

How To Apply for APAAR ID: सुप्रीम कोर्ट के ऑप्ट-आउट फैसले के बाद APAAR ID के लिए कैसे करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

Nizamuddin Shaikh

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि APAAR ID प्रक्रिया में माता-पिता को इनकार करने या ऑप्ट-आउट (Opt-Out) का स्पष्ट विकल्प दिया जाए. जानिए क्या है APAAR ID, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और शीर्ष अदालत का ताजा फैसला.

Delhi Fire: दिल्ली की बीके दत्त कॉलोनी में भीषण आग, मां और दो मासूम बेटियों की झुलसने व दम घुटने से दर्दनाक मौत (Watch Video)

Anita Ram

दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में घर के अंदर फंसी एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की झुलसने और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई.

जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन, क्या दिल्ली पुलिस ने कीलों वाली लाठियों का किया इस्तेमाल? पुलिस ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी

Nizamuddin Shaikh

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान कीलों वाली लाठियों का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने इस वीडियो को फर्जी और भ्रामक बताया है.

CJP Protest: RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और राहुल गांधी; घायलों का जाना हाल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं 5 एफआईआर

Anita Ram

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने RML अस्पताल का दौरा किया। घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में 5 प्राथमिकी दर्ज की हैं.

Jantar Mantar Student Protest: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी से माफी की मांग की

Nizamuddin Shaikh

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की है. राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को "गैर-भारतीय" बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है.

CJP Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई में युवती गंभीर रूप से घायल; RML अस्पताल में वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

Anita Ram

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों और पुलिस कार्रवाई में एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। सिर पर गंभीर चोट और हाइपोक्सिक ब्रेन इंजरी के चलते उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है.

Kerala Lottery Result Update: केरल स्त्री-शक्ति SS-529 लॉटरी के नतीजे आज दोपहर 3 बजे होंगे जारी, ऐसे चेक करें विनर लिस्ट LIVE

Nizamuddin Shaikh

केरल राज्य लॉटरी विभाग आज, 21 जुलाई 2026 को अपनी प्रसिद्ध साप्ताहिक योजना 'स्त्री-शक्ति SS-529' (Sthree-Sakthi SS-529) के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित करने जा रहा है. राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित गोर्की भवन में दोपहर 3 बजे लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा

India First Dengue Vaccine QDENGA: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' को मिली मंजूरी; जानें किसे लगेगी, डोज और यह कैसे करेगी काम

Anita Ram

भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' को बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है. जापानी कंपनी ताकेडा द्वारा विकसित यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है, जिससे भारत में डेंगू के खिलाफ लड़ाई को एक मजबूत हथियार मिला है.

Awarapan 2: अरिजीत सिंह ने विशेश फिल्म्स के साथ की प्लेबैक सिंगिंग में वापसी, 'अवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' हुआ रिलीज

Siddharth Raghuvanshi

इमरान हाशमी स्टारर 'अवारापन 2' के नए गाने 'ये आवारापन' में अरिजीत सिंह की आवाज़, आमाल मलिक का संगीत और रश्मि विराग के बोल ने जीता फैंस का दिल.

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, यहां जानें कैसे करें आवेदन और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

Nizamuddin Shaikh

केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों की उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने का एक प्रभावी माध्यम है. वर्तमान में 8.2% वार्षिक ब्याज दर और पूर्ण आयकर छूट (EEE टैक्स स्टेटस) के साथ यह योजना देश की सबसे पसंदीदा बचत योजनाओं में शामिल है. जानिए इसके नियम, पात्रता और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया.

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, जरूरी दस्तावेज और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका यहां जानें

Nizamuddin Shaikh

FIFA World Cup 2026: स्पेन की जीत पर मिया खलीफा ने जीती $1.65 मिलियन की बाजी; अर्जेंटीना की हार के बाद कही यह बात

Anita Ram

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन द्वारा लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को 1-0 से हराने के बाद पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा सुर्खियों में हैं। मिया खलीफा ने स्पेन की खिताबी जीत पर 1 मिलियन डॉलर का दांव लगाया था, जिसके बाद उन्हें 1.65 मिलियन डॉलर (लगभग 13.8 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम रिटर्न मिला है.

Amitabh Bachchan Blog Post: अस्पताल, सर्जरी और ICU पर अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई प्रशंसकों की चिंता; एक्स पर लिखा- 'खेल खत्म हो गया है!'

Anita Ram

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ताजा ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी, आईसीयू और डिस्चार्ज के बाद की शारीरिक व मानसिक चुनौतियों पर एक भावुक विचार साझा किया है. इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका एक रहस्यमयी पोस्ट सामने आया, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है.

MHADA Pune Lottery: पुणे में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, म्हाडा की बंपर लॉटरी में ताथवडे के पास 634 घर उपलब्ध; जानें 1BHK-2BHK की कीमत

Nizamuddin Shaikh

म्हाडा के पुणे गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल ने मुंबई-पुणे हाईवे के पास ताथवडे (फेज 2) में 634 किफायती फ्लैट्स की बिक्री के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. जानें पात्रता, मिलने वाली आधुनिक सुविधाएं और आवेदन की प्रक्रिया.

Mumbai Lake Water Update: मुंबईकरों के लिए राहत की खबर, बारिश से झीलों का जलस्तर बढ़कर 57.75% हुआ; 24 घंटे में 3.70% बढ़ा पानी का भंडार

Nizamuddin Shaikh

बीएमसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (X/ट्विटर) हैंडल पर आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में झीलों के जलस्तर में कुल 3.70 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Categories