विद्युत् जामवाल अब एक्शन ही नहीं बल्कि अपने दमदार डायलॉग से भी जीतेंगे सबका दिल, दमदार है कमांडो 3 का ट्रेलर
विद्युत् जामवाल की इस नई फिल्म का दमदार ट्रेलर सामने आ चुका है. जिसमें एक विद्युत् का धमाकेदार एक्शन तो देखने को मिल ही रहा है इसके साथ वो अपने फर्राटेदार डायलॉग से भी दुश्मनों की बोलती बंद करते दिखाई दे रहे हैं.
कमांडो और कमांडो 2 के बाद अब अभिनेता विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपने हैरतअंगेज एक्शन से सबको मंत्रमुग्ध करने की तैयारी में हैं अपनी नई फिल्म कमांडो 3 (Commando 3) से. विद्युत् जामवाल की इस नई फिल्म का दमदार ट्रेलर (Film Trailer) सामने आ चुका है. जिसमें एक विद्युत् का धमाकेदार एक्शन तो देखने को मिल ही रहा है इसके साथ वो अपने फर्राटेदार डायलॉग से भी दुश्मनों की बोलती बंद करते दिखाई दे रहे हैं.
बात करे कमांडो 3 की तो इस बार करण सिंग डोगरा के सामने दुश्मन देश में नहीं बल्कि विदेश में है. जो लोगों का ब्रेनवॉश कर भारत पर हमला करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में करण सिंग डोगरा उसे रोकने के लिए इंग्लैंड जाते हैं. जहां वो अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर खरतनाक दुश्मन बराक अंसारी को रोकने की कोशिश करेंगे. फिल्म के ट्रेलर में हमें एक बार फिर विद्युत् का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. जबकि अदा शर्मा का अंदाज भी काफी निराला है. आप भी देखिए फिल्म का ये खास ट्रेलर.
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्युत जामवाल, अदा शर्मा के अलावा अंगीर धर, गुलशन देवाइया भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को 29 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि क्या इस फिल्म से विद्युत् बॉक्स ऑफिस पर कोई नया कारनामा कर पाते हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

