बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का ब्रेन हैमरेज के चलते हुआ निधन

चंपक जैन के परिवार की शुरुआत संगीत इंडस्ट्री में कैसेट के बिजनेस से हुई. जिसके बाद इन्होने कई फिल्मों प्रोड्यूस किया.

चंपक जैन (Image Credit: Twitter)

'जोश' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन (Champak Jain) का कल निधन हो गया. वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स Venus Records and Tapes) और यूनाइटेड 7 के मालिक के तौर पर पहचाने जाने वाले चंपक जैन के निधन से बॉलीवुड सकते में हैं. फिल्म एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) से लेकर मिका सिंह (Mika Singh) तक ने चंपक जैन के निधन पर शोक जाहिर किया हैं. बताया जा रहा है कि आज सुबह 11 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

चंपक जैन के निधन के बाद सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "चंपक जैन जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. उनके साथ मेरी कई सारी यादें हैं. पूरे परिवार के प्रति मेरी वीनस परिवार के साथ है.

मिका सिंह ने भी ट्वीट करके चंपक जैन के निधन पर शोक जाहिर किया है.

राजस्थान के पाली जिले में जवाई बांध के पास बलवना गांव के रहने वाले चंपक जैन सहित उनके भाइयों को इंडस्ट्री में सेवन ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है. इस परिवार की शुरुआत  संगीत इंडस्ट्री में कैसेट के बिजनेस से हुई. जिसके बाद इन्होने कई फिल्मों प्रोड्यूस किया. कहा जाता है कि अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सुनील शेट्टी जैसे सेलेब्स के करियर संवारने में इनका बड़ा रोल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 295 रनों का लक्ष्य, मैट रेनशॉ ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Score Update: हरारे में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड