ENG vs AUS 4th Test 2025 Day 2 Live Streaming: मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन लगी विकेटों की पतक्षर? जानिए कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 152 रन पर समाप्त हुई थी. जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 110 रन ही बना पाई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46 रन की बढ़त ले ली है. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में एक ओवर में बिना विकेट गवाएं चार रन बना लिए हैं. ट्रेविस हेड नाबाद 0 रन और स्कॉट बोलैंड नाबाद 4 रन क्रीज पर मौजूद हैं. मेलबर्न टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने फील्डिंग में किया कमाल, तोड़ा राहुल द्रविड़ का ये खास रिकॉर्ड

 

इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया. पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई. हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए. कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला. यह चौथा मौका है जब मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में एक दिन में 20 या उससे अधिक विकेट गिरे हैं.

चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का इंग्लैंड का फैसला सही साबित हुआ और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 45.2 ओवर में सिर्फ 152 रन पर सिमट गई. माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा 29 रन ही जोड़ सके और स्टीव स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट झटके, जो उनके टेस्ट करियर का तीसरा फाइव विकेट हॉल रहा. उनके अलावा गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले, जबकि ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लेने में सफल रहे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथें टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का खेल 27 दिसंबर(शनिवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथें टेस्ट 2025  के 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में एशेज 2025-26 का टीवी प्रसारण Sony Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथें टेस्ट 2025 अलग-अलग स्पोर्ट्स चैनलों पर उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया में Fox Sports और Kayo Sports इस प्रतिष्ठित सीरीज़ का प्रसारण करेंगे, जबकि इंग्लैंड में Sky Sports और TNT Sports मैचों को टीवी पर दिखाएंगे. सब-सहारा अफ्रीका के क्रिकेट दर्शकों के लिए SuperSports पूरे एशेज 2025-26 का टीवी ब्रॉडकास्ट उपलब्ध कराएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथें टेस्ट 2025 के 5वें दिन का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथें टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले देख सकेंगे. पाकिस्तान में फैंस PTV Sports के साथ-साथ Tamasha और Tapmad ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में रहने वाले क्रिकेट प्रेमी Willow TV पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए पूरी एशेज सीरीज़ देख पाएंगे.