बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट विकास गुप्ता का खुलासा- खुद को बताया बाईसेक्सुअल, प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान को लेकर कही ये बात
विकास ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ बताया कि उन्हें उनके परिवार ने छोड़ दिया और अपना रिश्ता तोड़ लिया था. लेकिन वो अपने परिवार को कभी शर्मिंदा महसूस नहीं होने देंगे.
टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता (Vikas Guppta) जो पिछले कुछ समय से प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान से चल रहे झगड़े को लेकर चर्चा में थे. उन्होंने अब अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. विकास गुप्ता ने साफ़ किया कि उन्हें इंसानों से प्यार हो जाता है फिर चाहे उसका जेंडर कोई भी हो. विकास ने साफ साफ़ कहा कि वो बाईसेक्सुअल हैं. विकास गुप्ता ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा कि मैं आज आप सभी को अपने बारे में एक छोटी लेकिन अहम बात बताना चाहता हूं. मैं इंसान का जेंडर देखे बिना उसके प्यार में पड़ जाता हूं. मेरे जैसे यहां कई सारे हैं. मैं गर्व से कहता हूं कि मैं बाईसेक्सुअल हूं. अब कोई ब्लैकमेल या बुलिंग नहीं होगी. प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान आपका शुकिया मुझे फ़ोर्स करने के लिए.
विकास गुप्ता के इस ट्वीट से साफ़ है कि प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान के चलते वो परेशान थे. जिसके कारण ही उन्होंने अपने बारे में ये बात दुनिया के सामने लाई है. ताकि आगे से उन्हें कोई और ब्लैक मेल ना कर सके. इस मामले पर अभी तक इन दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
Hi Just wanted to let you know a tiny detail about me. I fall in love with the human regardless of their gender. There r more like me. With #Pride I am Bisexual #VikasGupta PS No more being blackmailed or bullied #priyanksharma #ParthSamthaan ThankU for forcing me to come out 😊 pic.twitter.com/0N403EDukp
— Vikas Guppta (@lostboy54) June 20, 2020
तो वहीं विकास ने अपने इंस्टा पर भी एक 50 मिनट से अधिक का वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो खुलकर अपने बारे में बातें करते दिखाई दे रहे हैं.
विकास ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ बताया कि उन्हें उनके परिवार ने छोड़ दिया और अपना रिश्ता तोड़ लिया था. लेकिन वो अपने परिवार को कभी शर्मिंदा महसूस नहीं होने देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

