Parth Samthaan CID 2 Exit: 'सीआईडी 2' में ACP आयुष्मान बने पार्थ समथान ने शो से किया किनारा, बोले- 'अब दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हूं'
पॉपुलर टीवी एक्टर पार्थ समथान ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि वह SonyLiv के क्राइम शो 'CID 2' से बाहर हो रहे हैं. शो में उन्होंने ACP आयुष्मान का किरदार निभाया था, लेकिन फैन्स के एक बड़े वर्ग ने इस कास्टिंग पर नाराजगी जाहिर की थी क्योंकि वे अब भी शिवाजी साटम को ACP प्रद्युमन के रूप में देखना चाहते हैं.
Parth Samthaan CID 2 Exit: पॉपुलर टीवी एक्टर पार्थ समथान ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि वह SonyLiv के क्राइम शो 'CID 2' से बाहर हो रहे हैं. शो में उन्होंने ACP आयुष्मान का किरदार निभाया था, लेकिन फैन्स के एक बड़े वर्ग ने इस कास्टिंग पर नाराजगी जाहिर की थी क्योंकि वे अब भी शिवाजी साटम को ACP प्रद्युमन के रूप में देखना चाहते हैं. एक इंटरव्यू में पार्थ ने कहा, "CID जैसे कल्ट शो का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही, चाहे वह छोटा रोल ही क्यों न हो. मैं केवल कुछ एपिसोड्स के लिए गेस्ट अपीयरेंस में था, लेकिन बाद में मेरा रोल कुछ महीनों के लिए बढ़ा दिया गया. शुरू में हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते थे क्योंकि इससे शो का सस्पेंस खराब हो जाता. अब जब शिवाजी सर की वापसी हो रही है, तब शो में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आने वाला है."
उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास कुछ और प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, इस वजह से मैं अब ज्यादा समय तक इस शो का हिस्सा नहीं बन सकता. लेकिन हां, अपने छोटे से रोल के दौरान जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसके लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं." Hindustan Times से बातचीत में पार्थ ने यह भी बताया था कि उन्होंने पहले ACP प्रद्युमन का रोल ठुकरा दिया था क्योंकि वह खुद को इस किरदार से जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर पाए.
उन्होंने कहा था, “शुरुआत में मैंने इस रोल को मना कर दिया था, क्योंकि मैं इससे कनेक्ट नहीं कर पा रहा था. मेकर्स ने मुझे दोबारा सोचने को कहा. मुझे यह भी हिचकिचाहट हो रही थी कि इतने सीनियर एक्टर्स को मुझे ऑनस्क्रीन 'सर' कहना पड़ेगा. यह थोड़ा अजीब और असहज लग रहा था."
गौरतलब है कि CID का दूसरा सीजन दिसंबर 2024 में लॉन्च हुआ था और यह SonyLiv पर स्ट्रीम हो रहा है. शो की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन पार्थ की कास्टिंग ने मिक्स रिएक्शन बटोरी थी. अब शिवाजी साटम की वापसी के साथ शो में एक बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

