टीवी

Kasautii Zindagii Kay 2: एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी के 2' 3 अक्टूबर से होगा ऑफ एयर? पढ़ें डिटेल्स

एकता कपूर का पोप्युलर शो 'कसौटी जिंदगी के 2' शो कम समय में ही दर्शकों का पसंदिता शो बन गया था. शो की गिरती टीआरपी की वजह से भी मेकर्स परेशान हैं. शायद यही वजह है कि अब मेकर्स ने 'कसौटी जिंदगी के 2 ' को ही बंद करने का फैसला किया है.इस शो का आखिरी एपिसोड 3 अक्टूबर 2020 को टेलीकस्ट होगा.

Kasautii Zindagii Kay 2: एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी के 2' 3 अक्टूबर से होगा ऑफ एयर? पढ़ें डिटेल्स
कसौटी जिंदगी के (Photo Credits: Instagram)

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का पोप्युलर शो 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay) शो कम समय में ही दर्शकों का पसंदिता शो बन गया था. इस शो के अनुराग और प्रेरणा के किरदार ने सबको दीवाना बना दिया था. वहीं अब अनुराग और प्रेरणा के चाहनेवालों के लिए बुरी खबर सामने आई कि यह शो 3 अक्टूबर को बंद होनेवाला हैं. इस शो के अनुराग यानी पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने यह शो छोड़ने का फैसला लिया हैं. वहीं शो की गिरती टीआरपी की वजह से भी मेकर्स परेशान हैं. शायद यही वजह है कि अब मेकर्स ने 'कसौटी जिंदगी के 2 ' को ही बंद करने का फैसला किया है.

पार्थ समथान ने कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस शो को छोड़ना बेहतर समझा. एकता कपूर ने पार्थ को मनाने को लाख कोशिशे भी की, लेकिन पार्थ शो छोड़ने का मन बना चुके हैं. एरिका भी कोरोना की वजह से अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए घर से शूटिंग करने की मांग कर रही हैं. यह भी एक प्रमुख कारण था जिसने एकता को शो के संभावित अंत के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया. यह भी पढ़े: Kasautii Zindagii Kay 2 से पार्थ समथान नहीं हो रहें हैं अलग, एकता कपूर ने मानी सभी शर्तें

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने बताया, "स्टोरी लाइन में बदलाव से लेकर नए किरदारों की एंट्री तक,निर्माता एकता कपूर ने ऑडियंस का ध्यान शो की तरफ खींचने की कोशिश की. पर एकता की यह कोशिश नाकामयाब रही.  साथ ही पार्थ समथान के बीच में ही शो छोड़ने के फैसले से भी चैनल को परेशानी का सामना करना पड़ा.  वहीं शो में अब तक बड़े किरदारों को रिप्लेस किया गया है लेकिन अब चैनल गिरती टीआरपी के कारण इस शो को बंद करने का मन बना चुका हैं. वहीं  एकता ने चैनल वालों को मनाने की काफी कोशिशें की हैं. आखिरकार एकता कपूर ने अपना कदम पीछे लेने का फैसला ले लिया है. उन्होंने शो की क्रिएटिव टीम को स्टोरी लाइन में बदलाव लाकर उसे आखिरी पड़ाव में लाने के लिए कहा हैं. इस शो को अनुराग और प्रेरणा की हैप्पी एंडिंग के साथ समाप्त किया जाएगा. अक्टूबर 3 को शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा. यह भी पढ़े: कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान के खिलाफ सोसाइटी के लोगों ने दर्ज कराई शिकायत, COVID 19 के नियम तोड़ने का आरोप

इस शो का आखिरी एपिसोड 3 अक्टूबर 2020 को टेलीकस्ट होगा.  वहीं खबरे आ रही हैं कि 'कसौटी जिंदगी के' जगह 'साथ निभाना साथिया 2' लेनेवाला हैं.  हाल ही में  देवोलीना ने शो का टीज़र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).