जातिसूचक टिप्पणी मामला: Prince Narula ने हेटर्स को लगाई फटकार, फोटो शेयर कर लिखा- मुंहतोड़ देते हैं हम
एक्ट्रेस युविका चौधरी के हालिया में शेयर किये वी-लॉग वीडियो को लेकर काफी बवाल मचा था. वीडियो में अभिनेत्री ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसे लेकर ट्विटर पर लोगों ने विरोध जताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी.
जातिसूचक टिप्पणी मामला: एक्ट्रेस युविका चौधरी के हालिया में शेयर किये वी-लॉग वीडियो को लेकर काफी बवाल मचा था. वीडियो में अभिनेत्री ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसे लेकर ट्विटर पर लोगों ने विरोध जताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. विवादों से फंसी युविका के साथ उनके पति प्रिंस नरूला सख्ती से खड़े नजर आए और इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया.
प्रिंस ने अब सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन लोगों के लिए स्ट्रॉन्ग मैसेज शेयर किया है जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तथा उन्हें अपशब्द कह रहे हैं. प्रिंस ने अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, "हाथ जोड़ते हैं जब हमसे कोई गलती होती है और मुंह तोड़ देते हैं जब कोई अड़ी करता है या तड़ी करता है. इस फोटो पर कमेंट करते हुए युविका ने लिखा, "माय लाइफ
View this post on Instagram
आपको बता दें कि युविका चौधरी ने अपने वी-लॉग वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर कर सभी से माफी मांगी थी और कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जो कहा उसका गलत अर्थ निकाला गया है और इसलिए वो सभी से क्षमा मांगती हैं.
View this post on Instagram
इसी के साथ प्रिंस ने भी युविका की ओर से माफी मांगते हुए अपील की थी कि इस मामले को शांत किया जाए. हालांकि अब भी कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तथा उनके पोस्ट्स पर नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं. इस बात को लेकर अब प्रिंस ने हेटर्स को अपना जवाब दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

