Kapil Sharma Daughter Cute Photo: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा शर्मा संग शेयर की बेहद क्यूट फोटो, मासूमियत से जीता फैंस के दिल
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा शर्मा संग शेयर की बेहद क्यूट फोटो, मासूमियत से जीता फैंस के दिलमशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू की जिसके कुछ एपिसोड्स भी प्रसारित किए गए. लॉकडाउन के बीच शूटिंग के लिए मिली अनुमति के बाद कपिल ने नए अंदाज में सुरक्षा के साथ काम शुरू किया.
Kapil Sharma Daughter Cute Photo: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा शर्मा संग शेयर की बेहद क्यूट फोटो, मासूमियत से जीता फैंस के दिलमशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू की जिसके कुछ एपिसोड्स भी प्रसारित किए गए. लॉकडाउन के बीच शूटिंग के लिए मिली अनुमति के बाद कपिल ने नए अंदाज में सुरक्षा के साथ काम शुरू किया. इसी बीच अपने फ्री टाइम में कपिल अपने परिवार के साथ भी काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
कपिल ने आज अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है. मासूमियत से भरी अनायरा की ये फोटो सभी को पसंद आ रही है.
इस फोटो पर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, "मेरे हाथों ने अब तक जो भी चीजें थामी हैं उसमें सबसे बेहतरीन तुम हो. इस खूबसूरत तोहफे के लिए आपका शुक्रिया भगवान."
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी बेहद क्यूट तस्वीरें, साथ ही बताया उसका प्यारा नाम
इस फोटो पर कमेंट करते हुए कृष्णा अभिषेक और ईशा गुप्ता ने कमेंट करते हुए इसपर अपना प्रेम बरसाया है. आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने जिनी चतरथ से 12 दिसंबर, 2018 को शादी की थी. इसके बाद 10 दिसंबर को जिनी ने बेटी को जन्म दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

