Bigg Boss फेम असीम रियाज के नए म्यूजिक वीडियो ‘बिग बॉस’ का टीजर हुआ रिलीज, स्टाइल हर देगा हैरान
असीम रियाज एक बार फिर फैंस का दिल चुराने की तैयारी कर चुके हैं. असीम नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं. जिसका नाम है बिग बॉस.
बिग बॉस (Bigg Boss) फेम असीम रियाज (Asim Riaz) ने अपने दमदार गेम से लोगों के दिल में लंबे समय तक के लिए जगह बना ली है. बिग बॉस 13 का ख़िताब वो भले ही न जीत पाए हो लेकीन पॉपुलारिटी के मामले में वो किसी कम नहीं है. बिग बॉस ने असीम रियाज को ना केवल शोहरत और पैसा दिया बल्कि शो में उन्हें उनका प्यार भी मिला. हिमांशी खुराना को देखकर असीम पहली नजर में दिल दे बैठे थे. फैंस को भी दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई. यही कारण है कि घर से बाहर आते ही दोनों सबकी पहली पसंद बन गए. हर म्यूजिक वीडियो में दोनों छाए रहते थे. इन दोनों के कई गाने पसंद किये गए.
ऐसे में अब असीम रियाज एक बार फिर फैंस का दिल चुराने की तैयारी कर चुके हैं. असीम नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं. जिसका नाम है बिग बॉस. जिसकी पहली झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई दी है. असीम रियाज ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है. आप भी देखिए असीम के वीडियो की पहली झलक.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि असीम रियाज हमेशा से सोशल मीडिया पर एक सनसनी की तरह रहें हैं. वो जिस भी गाने या इवेंट में होते हैं. फैंस पर जमकर प्यार बरसाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

