Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर लगा रेप का आरोप, पुलिस कर रही है उनकी तलाश
हिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि संतोख सिंह सुख ने उसके साथ पिस्तौल की नोंक पर रेप करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने अब मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की पॉपुलर कंटेस्टेंट रही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के परिवार से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) पर जालंधर (Jalandhar) की एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है. इस महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि संतोख सिंह सुख ने उसके साथ पिस्तौल की नोंक पर रेप किया है. पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं. हालांकि अभी तक शहनाज गिल और उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,
रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 14 मई की है. जबकि महिला ने 19 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला के मुताबिक वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख के घर गई थी क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर रहता था. लेकिन जब महिला उनके घर पहुंची तो संतोख ने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर उसे अपनी गाडी में बिठा लिया और फिर रोही पुल ब्यास के पास बंदूक की नोक पर उसका रेप किया. फिलहाल संतोख फरार बताया जा रहा है.
आपको बता दे कि जब शहनाज बिग बॉस हाउस में थीं तब उनके पिता शो में एंट्री करते दिखाई दिए थे. जहां उन्होंने पारस छाबड़ा के खिलाफ कई बातें कहकर शहनाज को उससे दूर रहने को कहा था. जिसके बाद घर में ये मुद्दा काफी बड़ा बन गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

