टीवी

Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa: भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में मुंबई की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें 4 दिसंबर तक सलाखों के पीछे रहना होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा.

Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa: भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Photo Credits: Twitter)

Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में मुंबई की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें 4 दिसंबर तक सलाखों के पीछे रहना होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा. भारती और हर्ष के मुंबई स्थित आवास और दफ्तर पर एनसीबी (NCB) की टीम ने शनिवार की सुबह छापेमारी की जहां उन्हें 86.5 ग्राम गांजा मिला था.

इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यरो (Narcotics Control Bureau) की टीम ने इन दोनों ही कलाकारों के खिलाफ समन जारी करते हुए इन्हें पूछताछ के लिए तलब किया. प्रश्नोत्तर के दौरान एक ड्रग पेडलर को भी भारती और  हर्ष के सामने बिठाया गया था जिसके बाद उन्होंने ड्रग्स का सेवन करने की बात को स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें: Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa Arrested: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भारती सिंह ने वूमेन सेल में गुजारी रात, पति हर्ष लिंबाचिया भी हैं हिरासत में!

इसके बाद एनसीबी ने भारती और हर्ष को फौरन गिरफ्तार किया और आज सुबह उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पाल ले जाया गया. इसके पश्चात इन्हें मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया था जहां इन्हें 14 दिनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).