अनीता हसनंदानी 2 शो में साथ काम करने का ले रहीं मजा, कहा- मैं सौभाग्यशाली हूं
अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इन दिनों डांस रियेलिटी शो 'नच बलिए 9' में पति रोहित रेड्डी के साथ भाग लेने के साथ ही एक लाइव गेम शो 'लागाओ बोली - सबसे कम सबसे अनोखी' की मेजबानी भी कर रही हैं. 'लागाओ बोली' की मेजबानी परितोष त्रिपाठी और धीरज जुनेजा भी करेंगे.
मुंबई : अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों डांस रियेलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) में पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ भाग लेने के साथ ही एक लाइव गेम शो 'लागाओ बोली - सबसे कम सबसे अनोखी' की मेजबानी भी कर रही हैं. उनका कहना है कि हालांकि एक डांस रियेलिटी शो और गेम शो में साथ काम करना शारीरिक रूप से थकाने वाला है, लेकिन वह इसका आनंद ले रही हैं.
अनिता ने कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे टेलीविजन पर 'लागाओ बोली' जैसे एक अनोखे गेम शो की मेजबानी करने व हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है.
यह भी पढ़ें : ‘नच बलिये 9’ की रोचक थीम ने फैन्स के बीच बढ़ाया क्रेज, सलमान खान कर रहे हैं शो को प्रोड्यूस
View this post on Instagram
हालांकि एक डांस रियेलिटी शो और गेम शो को एक साथ संभालना शारीरिक रूप से थकावट भरा है.. लेकिन एक कलाकार का जीवन ऐसा ही होता है और मैं बहुत उत्साहित हूं और खेल शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती." 'लागाओ बोली' की मेजबानी परितोष त्रिपाठी और धीरज जुनेजा भी करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

