Rohit Reddy ने पकड़ा Rahul Vaidya का कॉलर, दोनों के बीच धक्का-मुक्की का Video इंटरनेट पर हुआ Viral
बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य और रोहित रेड्डी का एक वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला है जोकि काफू सुर्खियां भी बटोर रहा है. इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के पति रोहित राहुल का कॉलर पकड़ते नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) का एक वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला है जोकि काफू सुर्खियां भी बटोर रहा है. इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के पति रोहित राहुल का कॉलर पकड़ते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इन दोनों ने एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी की जिसके बाद रोहित ने राहुल को उठने की कोशिश भी की.
दरअसल, लड़ाई-झगड़ते के इस फेक वीडियो को राहुल और रोहित ने अपने इंस्टाग्राम रील्स के लिए बनाया है. उनका ये वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. उस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने कैप्शन में लिखा, "मेरे से कभी पंगा मत लेना राहुल वैद्य." इस वीडियो को देखने के बाद रश्मि देसाई ने भी इसपर हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है.
View this post on Instagram
बता दें कि बिग बॉस के घर में राहुल वैद्य भी सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं. शो में उन्हें दिशा परमार से प्यार हुआ और उन्होंने उन्हें प्रोपोज भी किया. इसके बाद वैलेंटाइन्स स्पेशल एपिसोड के दौरान दिशा ने राहुल के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

