मनोरंजन

The Village Teaser: हैरान कर देने वाले सीन्स से भरी सीरीज 'द विलेज' का टीजर आया सामने, 24 नवंबर को Prime Video पर होगा प्रीमियर (Watch Video)

इस शो की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए बड़े ही कठिन मिशन पर निकलता है. स्टूडियो शक्ति प्रोडक्शंस के बैनर तले बी.एस. राधाकृष्णन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को मिलिंद राऊ, धीरज वैद्य और दीप्ति गोविंदराजन ने लिखा और क्रिएट किया है.

The Village Teaser: हैरान कर देने वाले सीन्स से भरी सीरीज 'द विलेज' का टीजर आया सामने, 24 नवंबर को Prime Video पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
Prime Video (Photo Credits: Youtube)

The Village Teaser: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली तमिल हॉरर, ऑरिजिनल सीरीज़ 'द विलेज' के प्रीमियम की तारीख की घोषणा की, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था. यह ऐलान उन्होंने टीजर को रिलीज करते हुए किया है. इसका टीजर बेहद ही डकरावना है. मिलिंद राऊ के डायरेक्शन में बनी 'द विलेज' एक हॉरर सीरीज है, जो अश्विन श्रीवत्संगम, विवेक रंगाचारी, और शमिक दासगुप्ता के इसी नाम के ग्राफिक हॉरर उपन्यास पर आधारित है, जिसे शुरुआत में याली ड्रीम वर्क्स द्वारा प्रकाशित किया गया था. PI Meena: रिलीज होते ही जासूसी ड्रामा 'पीआई मीना' ने जीता दर्शकों का दिल, भारत में Prime Video पर पाया अव्वल स्थान!

इस शो की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए बड़े ही कठिन मिशन पर निकलता है. स्टूडियो शक्ति प्रोडक्शंस के बैनर तले बी.एस. राधाकृष्णन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को मिलिंद राऊ, धीरज वैद्य और दीप्ति गोविंदराजन ने लिखा और क्रिएट किया है. इस सीरीज़ में लोकप्रिय तमिल अभिनेता आर्य मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ दिव्या पिल्लई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पी.एन. सनी, मुथुकुमार के., कलैरानी एस.एस., जॉन कोक्कन, पूजा , वी. जयप्रकाश, अर्जुन चिदम्बरम, और थलाइवासल विजय जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी बेहद अहम किरदार निभाए हैं. यह सीरीज 24 नवंबर को प्राइम वीडियो पर तमिल में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसे तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में डब किया गया है, तथा इसके सबटाइटल अंग्रेजी में उपलब्ध हैं.

क्रिएटिव प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर, मिलिंद राऊ ने कहा, “प्राइम वीडियो के साथ मिलकर काम करना और प्यार से की गई मेहनत, 'द विलेज' को दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. मैं मानता हूं कि एक अच्छी हॉरर सीरीज या फिल्म वह है जिसे देखने के बाद आपको रात में अकेले बाहर निकलने से डर लगे, जिसमें एक टहनी के टूटने की आवाज आपके दिल की धड़कन को बढ़ा दे, और आपको अपने चारों ओर परछाइयां भी जिंदा इंसान की तरह दिखाई दे. और मैं इस तरह के बेहद डरावने कंटेंट को उन सभी दर्शकों के लिए पेश करना चाहता हूं, जिन्हें यह जॉनर काफी अच्छा लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).