मनोरंजन

PI Meena: रिलीज होते ही जासूसी ड्रामा 'पीआई मीना' ने जीता दर्शकों का दिल, भारत में Prime Video पर पाया अव्वल स्थान!

ओटीटी की दुनिया में हाल ही में स्ट्रीम की गई वेब सीरीज 'PI मीना' ने देखते ही देखते, बेहद कम समय में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर को रिलीज की गए इस शो ने भारत में प्राइम वीडियो पर नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है.

PI Meena: रिलीज होते ही जासूसी ड्रामा 'पीआई मीना' ने जीता दर्शकों का दिल, भारत में Prime Video पर पाया अव्वल स्थान!
Prime Video (Photo Credits: Instagram)

PI Meena: ओटीटी की दुनिया में हाल ही में स्ट्रीम की गई वेब सीरीज 'PI मीना' ने देखते ही देखते, बेहद कम समय में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर को रिलीज की गए इस शो ने भारत में प्राइम वीडियो पर नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है. इस खबर के छापे जाने तक भी शो ने अपना अव्वल स्थान बरकरार रखा हुआ है. 12th Fail Box Office Collection Day 12: रिलीज के 12वें दिन '12वीं फेल' ने किया 1.40 करोड़ का कारोबार, जानिए फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!

गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित 'PI मीना' से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो में निजी जासूस का मुख्य किरदार निभा रही तान्य मानिकटला और शो के क्रिएटर अरिंदम मित्रा ने शो के उम्दा प्रदर्शन पर फोकस नहीं करते हुए शो में जासूस के अनूठे किरदार की रचना और उसके आसपास की दुनिया के निर्माण पर बात करने पर ध्यान केंद्रित किया.

दोनों ने इस शो के अनूठे आइडिया, शो को बनाने की रोमांचक प्रक्रिया, मीनाक्षी अय्यर के रूप में एक अलहदा मगर वास्तविक किस्म के किरदार को गढ़े जाने पर अपने‌ विचार रखे.

'PI मीना' में तान्या मानिकटला ने‌ एक बोल्ड और ऊर्जा से भरपूर लड़की का रोल निभाया है जो एक निजी जासूस के रूप में काम‌ करती है. उन्होंने शो को मिल रहे दर्शकों के‌ अपार स्नेह को लेकर खुशी जताई. उन्होंने शो में मीना के किरदार को अपने लिये एक‌ चुनौती करार दिया और बताया कि इस किरदार के‌ जरिए कैसे उन्हें एक एक्टर के तौर पर और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिली. उन्होंने‌ यह भी कहा कि उनके लिए इस किरदार को निभाना एक खुशनुमां अनुभव था.

'PI मीना' के क्रिएटर अरिंदम मित्रा ने शो में एक निजी जासूस और पैनडेमिक से पहले एक जानलेवा वायरस संबंधित कहानी को गढ़ने को लेकर अपनी बात रखी.‌ उल्लेखनीय है कि उन्होंने इस शो में मीनाक्षी के किरदार की खामियों को उभारने पर जोर दिया, जो उनके किरदार को और भी वस्तुनिष्ठ और असरदार बनाता है. 12th Fail Box Office Collection Day 10: रिलीज के 10वें दिन विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने किया 3.30 करोड़ का कारोबार, जानिए टोटल कलेक्शन!

'PI मीना' शो के उम्दा प्रदर्शन और कहानी को बयां करने के अनूठेपन ने 'PI मीना' को लेकर आम लोगों में गहरी दिलचस्पी पैदा कर दी है और हर कोई अब बस इसी शो की चर्चा कर रहा है. ऐसे में डिजिटल दुनिया में इस शो ने कम ही समय में अपनी एक अलहदा पहचान कायम कर ली है. इस शो में तान्या मानिकटला ने मीना के रूप में अपनी बेहतरीन अदाकारी से इस शो को और भी देखने लायक बना दिया है. 'PI मीना' में एक युवा जासूस को लेकर अरिंदम मित्रा द्वारा रची गई दुनिया उनकी दूरदृष्टि की बेहतरीन मिसाल है जो इस शो को अद्भुत और दर्शनीय बनाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).