बॉलीवुड

नाना पाटेकर के खिलाफ बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची तनुश्री दत्ता, see pics

तनुश्री दत्ता ने इस केस को और भी मजबूत बनाने के लिए पुलिस को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा कराए हैं

नाना पाटेकर के खिलाफ बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची तनुश्री दत्ता, see pics
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर (Photo Credits: Facebook)

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करने को लेकर आज मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया. तनुश्री ने हाल ही में नाना पाटेकर समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुजारिश करते हुए मुंबई पुलिस को अपनी अर्जी भी जमा की थी. अब इस मामले में आज उन्होंने अपना बयान भी दर्ज करा लिया है.

बता दें कि अपने बयान के साथ ही तनुश्री ने इस केस को और भी पुख्ता बनाने के लिए पुलिस को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा कराए. वहीं दूसरी ओर बात करें नाना पाटेकर की तो हाल ही में उन्होंने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके वकील ने इस मामले में उन्हें कुछ भी बोलने से मना किया है. ऐसे में जब उनसे अनुमति मिल जाएगी उसके बाद ही वो मीडिया को अपना बयान देंगे.

नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा था कि उन्हें उनसे माफी मांगनी होगी अन्यथा वो उनके खिलाफ मानहानि का केस ठोकेंगे. अब तनुश्री ने कानून का सहारा लेते हुए नाना पाटेकर के खिलाफ अपनी जंग छेड़ दी है.

अब इस मामले में आगे क्या होता है, इसकी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).