Pushpa 2 Song 'Kissik': 'पुष्पा 2' का नया गाना 'किस्सिक' हुआ रिलीज, अल्लू अर्जुन और श्रीलीला ने मंच पर मचाया धमाल (Watch Video)
'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज़ में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और फिल्म निर्माताओं ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर बनाए रखने के लिए नई रणनीतियां अपनाई हैं.
Pushpa 2 Song 'Kissik': 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज़ में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और फिल्म निर्माताओं ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर बनाए रखने के लिए नई रणनीतियां अपनाई हैं. हाल ही में, फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद अब एक धमाकेदार गाना 'किस्सिक' लॉन्च किया गया है. इस गाने में 'आइकन स्टार' अल्लू अर्जुन और 'डांसिंग क्वीन' श्रीलीला ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से धूम मचा दी है. इस गाने का लिरिकल वीडियो रविवार को तमिलनाडु के लियो मुथु इंडोर स्टेडियम में 'पुष्पा वाइल्डफायर' नामक एक विशेष इवेंट में लॉन्च किया गया. 'किस्सिक' को मशहूर म्यूजिक कंपोज़र देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) ने कंपोज़ किया है और इसे सुभलक्ष्मी ने गाया है. गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं.
'किस्सिक' की धुन और वीडियो को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह 'पुष्पा: द राइज' के सुपरहिट गाने 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' की याद दिलाता है. इस बार श्रीलीला का किरदार सिर्फ इस गाने तक सीमित है, लेकिन उनके और अल्लू अर्जुन के धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इसे एक विजुअल ट्रीट बना दिया है.
'किस्सिक' हुआ रिलीज:
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि यह गाना वैश्विक स्तर पर बड़ा हिट साबित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

