मनोरंजन

Pushpa Pushpa Song Promo: 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' 1 मई को सुबह इस वक्त होगा रिलीज, प्रोमो आया सामने (Watch Video)

फिल्म पुष्पा: द राइज पार्ट 1 की रिलीज के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब उनके इंतजार को थोड़ा और कम कर दिया है मेकर्स ने घोषणा की है कि पुष्पा 2 का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' 1 मई 2024 को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा.

Pushpa Pushpa Song Promo: 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' 1 मई को सुबह इस वक्त होगा रिलीज, प्रोमो आया सामने (Watch Video)
Mythari (Photo Credits: Youtube)

Pushpa Pushpa Song Promo: फिल्म पुष्पा: द राइज पार्ट 1 की रिलीज के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब उनके इंतजार को थोड़ा और कम कर दिया है मेकर्स ने घोषणा की है कि पुष्पा 2 का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' 1 मई 2024 को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा. Pushpa 2 Teaser: Allu Arjun और Rashmika Mandanna स्टाररर 'पुष्पा 2' का पावरफुल टीजर हुआ रिलीज, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

इस घोषणा के साथ ही फिल्म का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. प्रोमो में अल्लू अर्जुन के दमदार अंदाज की झलक देखने को मिल रही है. प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना काफी धमाकेदार होने वाला है. फैंस इस प्रोमो को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

देखें 'पुष्पा पुष्पा' गाने का प्रोमो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

गौरतलब है कि पुष्पा: द राइज पार्ट 1 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा'में 'मैं झुकेगा नहीं' वाले डायलॉग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब देखना ये होगा कि क्या पुष्पा 2 भी पार्ट 1 की तरह ही सफल हो पाती है?.सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).