Kannappa: विष्णु मन्चू ने अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' का फर्स्ट लुक किया शेयर,अगले साल होगी रिलीज (View Pic)
मशहूर अभिनेता विष्णु मन्चू ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' का फर्स्ट लुक शेयर कर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. यह फिल्म एक सच्ची भारतीय महाकाव्य है.
Kannappa: मशहूर अभिनेता विष्णु मन्चू ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' का फर्स्ट लुक शेयर कर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. यह फिल्म एक सच्ची भारतीय महाकाव्य है जो एक निडर योद्धा के भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त बनने की यात्रा का अनुसरण करती है. Dhootha Trailer: नागा चैतन्य की स्ट्रीमिंग डेब्यू सीरीज 'धूथा' का मनोरंजक ट्रेलर हुआ रिलीज, 1 दिसंबर को Prime Video पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
फर्स्ट लुक में विष्णु मन्चू का धासू लुक रिवील हुआ है, उनके हाथों में धनुष बाण है और वे तीर को खीते हुए हैं. साथ ही वे जंगल में हैं. फिल्म 'कन्नप्पा' का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं और इसमें प्रभास और शिवा राजकुमार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी कन्नप्पा की असाधारण यात्रा पर आधारित है, जो अपनी अटूट आस्था और अविश्वसनीय बलिदानों के लिए जाने जाते हैं.
View this post on Instagram
फिल्म के निर्माता विष्णु मन्चू ने कहा, मैं इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. यह एक ऐसी कहानी है जो हर किसी को प्रेरित करेगी और भगवान शिव के प्रति भक्ति को बढ़ाएगी. फिल्म 'कन्नप्पा' साल 2024 में रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

