रजनीकांत थे शहर से बाहर, फिर भी प्रशंसकों ने ऐसे मनाया जन्मदिन
सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन एक बहुत बड़ा केक काटकर मनाया। अभिनेता अभी शहर से बाहर हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन एक बहुत बड़ा केक काटकर मनाया. अभिनेता अभी शहर से बाहर हैं. रजनीकांत की हाल ही में आई फिल्म ‘2.0’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और अभिनेता अभी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में हिस्सा लेने के लिए मुंबई गए हुए हैं.
अभिनेता के शहर में नहीं होने और चक्रवात ‘गज’ से हुई क्षति को लेकर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशंसकों ने इस बार बड़ा उत्सव नहीं मनाया.
रजनीकांत को द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार, मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल, अभिनेता कमल हासन ने जन्मदिन की बधाई दी. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. अभिनेता के प्रशंसकों ने उनके लिए मंदिरों में प्रार्थना भी की.
Tags
संबंधित खबरें
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन आज: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
Holi 2026 Wishes: देश में होली की धूम, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री करीना कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने दी बधाई
VIDEOS: मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी, राजनीति से राज ठाकरे, क्रिकेट जगत से युवराज, हरभजन, इरफान पठान समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत
मुंबई में सचिन के बेटे Arjun Tendulkar-Saaniya की शादी को लेकर मेहंदी सेरेमनी, संगीत में सजा सितारों का जमावड़ा, तेंदुलकर परिवार का दिखा रॉयल अंदाज; देखें VIDEO
\