प्रियंका चोपड़ा की शादी : क्रिकेट मैच और धमाकेदार संगीत

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की

(Photo Credits: Instagram)

नव विवाहित प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अमेरिकी गायक निक जोनस (Nick Jonas) के साथ दुनिया भर के अपने प्रशंसकों के लिए शादी से पहले के एक दोस्ताना क्रिकेट मैच और रंगीन संगीत समारोह की तस्वीरें साझा की हैं. जोड़े ने शनिवार को ईसाई परंपरा (Christian Tradition) से शादी रचाई. इससे पहले मेहंदी समारोह (Mehendi Ceremony) के दिन एक क्रिकेट मैच के लिए जोनस और चोपड़ा परिवार के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त खासे उत्साहित दिखाई दिए.

रविवार को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें निक ने उन्हें अपनी बाहों में लिया हुआ था, जिसमें वे क्रिकेट की पोशाक पहने अपने अतिथियों से घिरे हुए थे. जर्सियों पर लिखा हुए था टीम दूल्हा और टीम दुल्हन. इसके साथ एक वीडियो में निक छक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई फोटो (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका ने इसके बाद संगीत समारोह का एक 15 सेकंड का वीडियो और नौ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अबु जानी और संदीप खोसला की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जो उनके देसी गर्ल लुक को दिखा रहा था.

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा, "इसकी शुरुआत दोनों परिवारों के बीच एक गीत और नृत्य प्रतियोगिता से हुई, लेकिन यह प्यार के विशाल उत्सव के रूप में समाप्त हुआ, हमेशा की तरह. निक और मैं शादी से पहले के समारोह 'संगीत' का इंतजार कर रहे थे, यह देखने के लिए कि प्रत्येक पक्ष ने क्या क्या किया है. और, क्या प्रस्तुतियां हुईं. प्रत्येक परिवार ने गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी कहानियां बताईं जिनमें बहुत सारी हंसी और प्यार भरा हुआ था."

उन्होंने कहा, "हम दोनों इस प्रयास, प्रेम और हंसी के लिए आभारी हैं, इस विशेष शाम की यादें हमें पूरी जिंदगी याद रहेंगी. यह जीवन भर के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों की एकजुटता की एक अद्भुत शुरुआत है. आभारी हूं."

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और चचेरी बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ निक के भाई व परिवार के सदस्य भी संगीत समारोह में नाचे. उनकी रिश्तेदार और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की स्टार सोफी टर्नर भी पारंपरिक लाल और सुनहरे भारतीय परिधान में नाचती दिखाई दीं.

व्यापार जगत के दिग्गज मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी जोधपुर के उमेद भवन में हुए इस जश्न में शामिल हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू