प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना की
प्रियंका चोपड़ा ने गायिका डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना की है. उनके कथित प्रेमी और गायक निक जोनस ने लोवेटो को 'फाइटर' कहकर संबोधित किया.
प्रियंका चोपड़ा ने गायिका डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना की है. डेमी को ड्रग ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "डेमी लोवेटो को हिम्मत और प्यार. डेमी के लिए प्रार्थना करें."
प्रियंका के कथित प्रेमी और गायक निक जोनस ने लोवेटो को 'फाइटर' कहकर संबोधित किया.
निक ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी की तरह डेमी के बारे में सुना. हम सभी उन्हें प्यार करते हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. वह फाइटर हैं. डेमी के लिए प्रार्थना करें."
एलेन डीजेनेरस, लिली एलन, लेडी गागा, किम कर्दाशियां, सैम स्मिथ और ब्रूनो मार्स जैसी हॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर डेमी के प्रति प्यार जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की.
संबंधित खबरें
Maha Kumbh Viral Girl मोनालिसा भोसले ने निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाया यौन शोषण का आरोप; वीडियो जारी कर बयां किया अपना दर्द (Watch Video)
Fact Check: अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA 23' में नहीं दिखेंगी अनुष्का शर्मा; एक्टिंग कमबैक की खबरों पर लगा विराम
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
\