बाहुबली स्टार प्रभास को झटका, एक्टर के गेस्ट हाउस को राजस्व अधिकारियों ने किया जब्त

प्रभास ने अपनी इस प्रॉपर्टी को लेकर की थी ये बड़ी गलती जिसके चलते इसे अधिकारीयों ने सीज कर दिया

प्रभास (Photo Credits : Facebook)

फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) से दर्शकों के अपने दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर प्रभास (Prabhas) के गेस्ट हाउस को तेलंगाना (Telangana) सरकार के राजस्व अधिकारीयों (Revenue Officials) ने सीज कर लिया है. ये गेस्ट हाउस हैदराबाद के बाहरी इलाके राय दुर्गम में स्थित है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गेस्ट हाउस को एक ऐसे जमीन पर बनाया गया है जोकि सरकारी प्रॉपर्टी है. इस बात के चलते राजस्व अधिकारीयों ने इसे सीज किया.

इस जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले में ये बात तय थी कि ये जमीन सरकारी प्रॉपर्टी है. इसके बाद राजस्व अधिकारीयों ने सोमवार को 84 एकड़ में फैसली इस जमीन पर मौजूद प्राइवेट प्रॉपर्टी को सीज कर लिया.

ये भी पढ़ें: प्रभास स्टारर ‘साहो’ 2019 स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

इस विषय पर बात करते हुए डेक्कन क्रॉनिकल को दिए हुए अपने बयान में वासु चंद्रा (डिप्टी कलेक्टर, सेर लिंगमपल्ली) ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाया कि राय दुर्गम की सर्वे नंबर. 46 पर मौजूद जमीन सरकार की है. इस फैसले के बाद हमने पाया कि सरकारी जमीन पर प्रॉपर्टी मौजूद है. ऐसे में हमने इसे जब्त कर लिया. अब क्योंकि प्रभास की प्रॉपर्टी भी सर्वे नंबर. 46 पर थी, हमने उसे भी जब्त कर लिया. सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीनों पहले ही फैसला सुनाया था लेकिन तेलंगाना में चुनाव के चलते एक्शन लेने में देरी हुई.

आपको बता दें कि प्रभास जल्द ही निर्देशक सुजीत की फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे. ये फिल्म 15 अगस्त, 2019 को रिलीज हो रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट