बॉलीवुड

होली पर नोरा फतेही और डीजे स्नेक ने मचाया हंगामा, क्या करेंगे एक साथ काम?

दिलबर... दिलबर... और कमरिया जैसे सुपरहिट गानों में अपने डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध करनेवाली नोरा फ़तेही आज की तारीख में करोड़ों दिलों की धड़कन हैं.

होली पर नोरा फतेही और डीजे स्नेक ने मचाया हंगामा, क्या करेंगे एक साथ काम?
नोरा फतेही और डीजे स्नेक (Photo Credits: Instagram)

दिलबर... दिलबर... और कमरिया जैसे सुपरहिट गानों में अपने डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध करनेवाली नोरा फ़तेही आज की तारीख में करोड़ों दिलों की धड़कन हैं. उल्लेखनीय है कि कम ही समय में नोरा ने एक बेहतरीन डांसर होने‌ के साथ नोरा ने एक बढ़िया अदाकारा के तौर पर भी अपनी पहचान बना ली है. 2019 में आनेवाली उनकी कुछ बड़ी फ़िल्मों के नाम हैं भारत, बाटला हाउस और डांसर 3D.

मगर इस बार मनाई गई होली के रंगों ने नोरा की ज़िंदगी में अलग तरह की ख़ुशियां बिखेरीं. अपनी क़ातिल अदाओं के लिए जानी जानेवाली नोरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहद मशहूर डीजे स्नेक के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला. डीजे स्नेक इन‌ दिनों भारत के दौरे पर हैं.

इन दोनों ने मुम्बई में आयोजित एक होली कार्यक्रम में साथ में परफॉर्म किया और अपने-अपने अंदाज़ से लोगों को होली के रंगों में भिगो दिया. ग़ौरतलब है कि डीजे स्नेक नोहा फ़तेही से इस कदर इम्प्रेस हुए कि उन्होंने ख़ुद ही नोरा फ़तेही को मंच पर अपने साथ परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया और दर्शकों से इंड्रोड्यूस कराया. इसके बाद दोनों ने मंच पर ख़ूब जलवा बिखेरा और होली के रंगों को और चटखदार बना दिया. यहां देखिए होली के इस मज़ेदार इवेंट की कुछ ख़ूबसूरत झलकियां.

इस इवेंट की अपार सफलता के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये  कहना ग़लत न होगा कि ये संगीत और नृत्य का एक अद्भुत संगम साबित होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).