बॉलीवुड

5 बॉयफ्रेंड्स रखकर MTV रोडीज कंटेस्टेंट्स को धोखा दे रही लड़की का नेहा धूपिया ने किया बचाव, Video Viral होने के बाद हुईं जमकर Troll

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस समय इंटरनेट पर जमकर ट्रोल की जा रही हैं. एमटीवी के पॉपुलर शो एएमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन में जज के रूप में नजर आ रहें नेहा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं.

5 बॉयफ्रेंड्स रखकर MTV रोडीज कंटेस्टेंट्स को धोखा दे रही लड़की का नेहा धूपिया ने किया बचाव, Video Viral होने के बाद हुईं जमकर Troll
नेहा धूपिया (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इस समय इंटरनेट पर जमकर ट्रोल (Troll) की जा रही हैं. एमटीवी के पॉपुलर शो 'एमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन' में जज के रूप में नजर आ रहें नेहा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं. इस वीडियो में एक कंटेसटेंट नेहा समेत अन्य जजेस को ये बताता दिख है कि उसने एक लड़की को इस बता के लिए थप्पड़ मारा था कि वो अन्य 5 लड़कों के साथ उसे धोखा दे रही थी. वीडियो में देखा गया कि नेहा ये बात सुनकर भड़क उठती हैं और उस लड़के कंटेस्टेंट को कहती हैं कि उसे किसी भी लड़की पर हाथ उठाने का कोई हक नहीं और वो उसकी चॉइस है.

वीडियो में नेहा द्वारा दी गई सलाह को देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं. उन्होंने नेहा को 'फेक फेमिनिस्ट' बताते हुए उनपर तंज कसना शुरू कर दिया है. इतना है नहीं, नेहा पर कई सारे मीम्स बनाकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. ये भी पढ़ें: घुटने की सर्जरी कराने अस्पताल में भर्ती हुए अंगद बेदी, वाइफ नेहा धूपिया दे रही हैं साथ

इन मीम्स पर डालें एक नजर-

गौरतलब है कि इस वायरल वीडियो में रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) भी उस कंटेस्टेंट के बीच हुई बातचीत को शांति से सुनते और नेहा की बातों पर हामी भरते नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां लोग नेहा की सलाह पर सहमत हैं वहीं जिस तरह से जेंडर के आधार पर वो पक्षपात कर रही हैं उसे लेकर लोग नाराज हैं. इंटरनेट पर भी उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).