मनोरंजन

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर एक और महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

इसी साल जून के महीने में बिग बॉस (Bigg Boss) एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली (Armaan Kohli) पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा (Neeru Randhawa) ने मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था. अब अरमान ने जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया है

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर एक और महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
अरमान कोहली (Photo Credits: Twitter)

इसी साल जून के महीने में बिग बॉस (Bigg Boss) एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली (Armaan Kohli) पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा (Neeru Randhawa) ने मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था. अब अरमान ने जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार नादिया अहेली (Nadia Aheli) ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. स्पॉटबॉय से बात करते हुए नादिया ने कहा कि, " मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत (Dilip Rajput) और नौकर नितिन (Nitin) ने मेरे सामने कुछ अनुचित मांगे रखी थी. मेरे पास कंप्लेंट करवाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था. "

नादिया अहेली ने आगे कहा कि, "अरमान और दिलीप राजपूत ने मुझसे 50 लाख रुपये लिए थे लेकिन उन्होंने पैसे वापिस करने से इंकार कर दिया. जब मैंने उन्हें मेरे पैसे वापिस देने को कहा, तब उन्होंने मुझे धमकी देना शुरू कर दिया और मुझे शारीरिक रूप से चोट भी पहुंचाई. " अरमान से अपने रिश्ते को लेकर नादिया ने कहा कि, "हम लोग दोस्त तो पक्का थे." वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नादिया ने एफआईआर दर्ज करवाई है. उन्होंने यह भी बताया कि अरमान उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते थे.

यह भी पढ़ें:-  बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया था मारपीट का आरोप

अरमान कोहली ने 2013 में आए रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' में भाग लिया था. इस शो में अरमान और तनीषा मुख़र्जी की नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अरमान ने 'जानी दुश्मन' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).