Monalisa Bikini Dance Video: बिकिनी पहन भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उतरी स्विमिंग पूल में, मणिके मगे हिते गाने पर किया डांस
मोनालिसा हाल ही में मालदीव्स वेकेशन पर गई थी. जहां पर उनके पति विक्रांत भी उनके साथ मौजूद थे. इस दौरान मोना ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए. ऐसे में अब उन्होंने वायरल गाने मणिके मगे हिते पर भी स्विमिंग पूल में खड़े होकर डांस किया है.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं. वो अपनी डेली रूटीन की अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देती रहती हैं. तो वहीं फैंस भी मोना के अवतार को खूब पसंद करते हैं. उनकी तस्वीर और वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट करते हैं. मोनालिसा अपने वीडियो और गाने में हुनर दिखाते नजर आती हैं. ऐसे में अब उन्होंने एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह श्रीलंकन गाने मणिके मगे हिते पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
दरअसल मोनालिसा हाल ही में मालदीव्स वेकेशन पर गई थी. जहां पर उनके पति विक्रांत भी उनके साथ मौजूद थे. इस दौरान मोना ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए. ऐसे में अब उन्होंने वायरल गाने मणिके मगे हिते पर भी स्विमिंग पूल में खड़े होकर डांस किया है. जिसमें वह बिकिनी में दिखाई दे रहीं हैं. फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट के साथ बिकिनी में डांस करती मोनालिसा गजब की हसीना लग रही हैं.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों से इन दिनों दूर चल रही हैं और हिंदी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं. वो जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने जा रही हैं. इसके अलावा वह अपने नए टीवी शो में डायन का किरदार निभाती दिखाई देंगी. इससे पहले वह नजर और नजर 2 जैसे शोज में भी डायन का किरदार निभा चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

