Monalisa Sexy Saree Look: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी पहनकर ढाया कहर, खूबसूरती ऐसी की नजरें हटा पाना हुआ मुश्किल
फ्लोरल डिजाइन की साड़ी पहन कैमरे के आगे पोज देती मोनालिसा कमाल की लग रही है. उनका यह खूबसूरत अवतार फैंस के दिलों पर मानो बिजलियां गिरा रहा है. मोना ने इस साड़ी लुक में एक के बाद एक कई पोज दिए हैं.
भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने बोल्ड लुक (Bold Look) से आए दिन चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी हॉट (Hot) तस्वीरें हर दिन छाई रहती हैं. फैंस को मोनालिसा का यह सेक्सी (Sexy) अंदाज बेहद पसंद आता है. यही कारण है कि उनकी तस्वीरें हमेशा चर्चा में रहती हैं. बिकिनी (Bikini) और हॉट ड्रेस से मोनालिसा वैसे तो हंगामा मचाती रहती हैं. लेकिन अब उन्होंने अपने साड़ी लुक से कहर ढा दिया है. मोनालिसा ने अपनी इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह साड़ी पहने दिखाई दे रही है.
फ्लोरल डिजाइन की साड़ी पहन कैमरे के आगे पोज देती मोनालिसा कमाल की लग रही है. उनका यह खूबसूरत अवतार फैंस के दिलों पर मानो बिजलियां गिरा रहा है. मोना ने इस साड़ी लुक में एक के बाद एक कई पोज दिए हैं. जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. एक्ट्रेस का ये लुक बताता है कि इंडियन अवतार में भी वो काफी कमाल की लगती हैं.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा जल्दी ही एक नए टीवी शो में दिखाई देने जा रही हैं. इसमें वह एक डायन का किरदार निभाती नजर आएंगी. मोनालिसा इससे पहले भी नजर और नजर 2 जैसे शोज में डायन का किरदार निभा चुकी है. लेकिन इस बार उनके शो का इंतजार हर किसी को है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

