Shrikant Moghe Passes Away: दिग्गज मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का हुआ निधन
दिग्गज मराठी रंगमंच कलाकार तथा फिल्म अभिनेता श्रीकांत मोघे का शनिवार को पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया. मोघे के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
छह मार्च दिग्गज मराठी रंगमंच कलाकार तथा फिल्म अभिनेता श्रीकांत मोघे का शनिवार को पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया. मोघे के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 91 वर्ष के थे. सूत्रों ने कहा कि वह आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.
मोघे का जन्म छह नवंबर 1929 को सांगली जिले के किरलोसकारवाड़ी में हुआ था.
उन्होंने विभिन्न हिट मराठी नाटकों और सिंहासन (1979) जैसी फिल्मों में अभिनय किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

