बॉलीवुड

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, आज गुरदासपुर में भरेंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सनी देओल आज गुरदासपुर, पंजाब में अपना नामांकन भरेंगे

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, आज गुरदासपुर में भरेंगे नामांकन
सनी देओल (Photo Credits: ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के चलते हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) ने राजनीति में अपनी रूचि दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जॉइन की. पार्टी जॉइन करने के कुछ ही समय बाद खबर आई कि बीजेपी ने उन्हें गुरदासपुर, पंजाब से लोकसभा चुनाव की टिकट देने का फैसला किया है. आज सनी गुरदासपुर (Gurdaspur) में चुनाव आयोग के सामने अपना नामांकन दर्ज करेंगे.

नामांकन भरने से पहले सनी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अपना मत्था टेक कर अपनी राजनीति पारी की इस नई शुरुआत के लिए प्रार्थना की. इंटरनेट पर आई तस्वीरों में देखा गया कि सनी स्वर्ण मंदिर में मौजूद हैं.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी (BJP) ने एक लिस्ट जारी की थी. इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को गुरुदासपुर (Gurdaspur) से टिकट मिला है. वहीं लिस्ट में दूसरा नाम किरण खेर (Kirron Kher) का है. पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है. इसके साथ ही सोमप्रकाश को पंजाब के होशियार से उम्मीदवार बनाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).