बॉलीवुड

लोकसभा चुनाव 2019: BJP कैंडिडेट और पत्नी किरण खेर के साथ अनुपम खेर ने चंडीगढ़ में किया चुनाव प्रचार

किरण खेर बीजेपी की टिकट पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. उनके चुनाव प्रचार की ये फोटोज सामने आई हैं

लोकसभा चुनाव 2019: BJP कैंडिडेट और पत्नी किरण खेर के साथ अनुपम खेर ने चंडीगढ़ में किया चुनाव प्रचार
अनुपम खेर, किरण खेर और त्रिवेंद्र सिंह रावत (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh) से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की उम्मीदवार किरण खेर (Kirron Kher) अब चुनाव प्रचार (election campaign) के काम में जोरों शोरों से लगी हुई हैं. बॉलीवुड अभिनेता और किरण खेर के पति अनुपम खेर (Anupam Kher) भी आज चुनाव प्रचार में उनका साथ देते हुए नजर आए. चंडीगढ़ में किरण, अनुपम खेर और साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat) ने मिलकर यहां लोगों से बीजेपी (BJP) को मतदान देने की अपील करते हुए अपनी रैली निकाली.

एएनआई ने ट्विटर पर इस चुनाव प्रचार की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें किरण, अनुपम खेर और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आए.

आपको बता दें कि बीजेपी ने किरण खेर को जहां चंडीगढ़ (Chandigarh) से लोकसभा चुनाव की टिकट दी है वहीं सनी देओल को गुरदासपुर से टिकट दी गई है.

इसी के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी किसमत आजमा रहे हैं. बीजेपी से हेमा मालिनी (Hema Malini) मथुरा की सीट पर चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं जयाप्रदा (Jaya Prada) रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं. इसी के साथ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भी बीजेपी की टिकट पर आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).