फिल्मों पर कोरोना का असर: जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ की रिलीज सात महीने टली
इस फिल्म में डेनियल क्रेग मुख्य भूमिका में हैं। अब यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी.
लंदन: कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के खतरे को देखते हुए जेम्स बॉन्ड (James Bond) की अगली सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' (No Time To Die) की रिलीज टाल दी गई है.इस फिल्म में डेनियल क्रेग (Daniel Craig) मुख्य भूमिका में हैं. अब यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी. चीन से शुरू हुआ कोविड-19 (Coronavirus) संक्रमण अमेरिका (America), इटली (Italy) और ईरान (Iran) सहित 60 से अधिक देशों में फैल गया है.
'नो टाइम टू डाई' में डैनियल क्रैग मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में डेनियल क्रैग पांचवीं बार जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा कर रहे हैं. यह फिल्म ब्रिटेन में आठ अप्रैल और उत्तरी अमेरिका में 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी.
आधिकारिक जेम्स बॉन्ड ट्विटर अकाउंट के अनुसार, ‘‘नो टाइम टू डाई’’ अब ब्रिटेन में 12 नवंबर को और अमेरिका में 25 नवंबर को रिलीज होगी.
Tags
संबंधित खबरें
US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते बहरीन, ईरान सहित खाड़ी देशों में CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित; नई तारीखें बाद में होंगी घोषित
केरल सरकार का फैसला, मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते खाड़ी देशों में SSLC और Plus Two परीक्षाएं स्थगित
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
\