बिकिनी पहन समुद्र में आग लगा रही है सनी लियोनी, इन वीडियोज को देख पसीने छूट जाएंगे
डब्बू रतनानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी संग भी थाईलैंड में फोटो शूट किया है. जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इन वीडियोज में सनी लियोनी बिकिनी पहन समुद्र के किनारे एक के बाद एक कातिलना पोज देती दिखाई दे रही हैं.
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Celebrity photographer Dabboo Ratnani) ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए है. ऐसे में अब डब्बू बॉलीवुड (Bollywood) के अलग-अलग सितारों के साथ फोटोशूट (Photoshoot) कर इस मौके को खास बनाने जा रहे हैं. डब्बू रतनानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) संग भी थाईलैंड (Thailand) में फोटोशूट किया है. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट किया है. इन वीडियोज में सनी लियोनी बिकिनी (Bikini) पहन समुद्र के किनारे एक के बाद एक कातिलना पोज देती दिखाई दे रही हैं.
इन दोनों ही वीडियो में सनी का अंदाज देखने लायक है. कभी बोट पर तो कभी समुद्र के किनारे पोज देती सनी हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही है. आप भी देखिए सनी लियोनी का ये नया बिकिनी फोटोशूट.
वर्कफ्रंट की बात करे तो सनी लियोनी (Sunny Leone) की अगली फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होने जा रही हैं. 'कोकोकोला' नाम की इस फिल्म के लिए उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोली सीख रही हैं. क्योंकि फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश पर आधारित है इसलिए सनी अभी वहां की स्थानीय भाषा सीख रही हैं. सनी ने एक बयान में कहा, "जब बात मेरे काम की आती है तो मैं नई चीजें सीखने के लिए अपना दिमाग हमेशा खुला रखती हूं..चाहे वह किसी नई भाषा सीखने की बात ही क्यों न हो."
उन्होंने आगे कहा, "इससे एक कलाकार के तौर पर खुद का विकसित होने में मुझे मदद मिलती है और काम के दौरान नई चीजें सीखने का अपना अलग ही मजा है. मैं एक नई बोली सीख रही हूं और इसे सही तरीके से बोलने के लिए काफी मेहनत भी कर रही हूं."
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के अलावा सनी दक्षिण भारतीय फिल्मों- 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' के माध्यम से भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

