Urfi Javed Cheap Publicity! उर्फी जावेद ने फेक वीडियो बनाकर पुलिस को किया बदनाम, FIR दर्ज
(Photo : X)

Urfi Javed Fake Video Mumbai police: एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने खुद के अरेस्ट को लेकर एक फेक वीडियो बनाया, जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं हैं. मुंबई पुलिस ने उर्फी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है, जिसमें उनपर IPC की 4 धाराएं लगाई हैं.

पुलिस के मुताबक पब्लिक सर्वेंट ने उनकी इज्जत मिट्टी में मिलाने की कोशिश की है. ऐसे में उर्फी पर 171, 149 (चीटिंग), 500 (डिफेमेशन) और 34 (कॉमन इंटेनशन) का केस दर्ज किया है.

इस मामवे में उर्फी समेत 4 लोगों पर यह केस दर्ज हुआ है. मुंबई पुलिस को बदनाम करने की कोशिश में उर्फी एक बार फिर फंस गई हैं. ओशिवारा पुलिस स्टेशन का कहना है कि 3 नवंबर की सुबह में जो उर्फी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, उसमें फेक पुलिस थी जो एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर रही थी.

ओशिवारा पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि केस पर पूछताछ और इन्वेस्टिगेशन जारी है. फेक इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी हो सकती है. साथ ही जो पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल वीडियो के लिए किया गया है, उसे जब्त कर लिया गया है.