बॉलीवुड

Vikrant Massey Clarifies Retirement Rumors: विक्रांत मैसी ने 'रिटायरमेंट' की अफवाहों पर लगाई रोक, कहा - 'सिर्फ ब्रेक ले रहा हूं'

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने 'रिटायरमेंट' पोस्ट पर लगे कयासों को विराम दे दिया है.

Vikrant Massey Clarifies Retirement Rumors: विक्रांत मैसी ने 'रिटायरमेंट' की अफवाहों पर लगाई रोक, कहा - 'सिर्फ ब्रेक ले रहा हूं'
Vikrant Massey (Photo Credits: Instagram)

Vikrant Massey Clarifies Retirement Rumors: अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने 'रिटायरमेंट' पोस्ट पर लगे कयासों को विराम दे दिया है. सोमवार को उनकी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद उनके फैंस यह मानने लगे थे कि वह एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं. अब विक्रांत ने खुद सामने आकर स्पष्ट किया है कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि केवल एक लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं.

विक्रांत ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं... बस थक गया हूं. मुझे एक लंबे ब्रेक की जरूरत है. घर की याद आ रही है और मेरी सेहत भी ठीक नहीं चल रही है... लोगों ने मेरे पोस्ट को गलत समझा." अभिनेता ने यह भी साझा किया कि वह इस समय अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और इसके लिए कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाएंगे. विक्रांत के इस बयान ने उनके फैंस को राहत दी है, जो उनके वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार करेंगे.

एक्टिंग से सन्यास की खबरों को विक्रांत मैसी ने किया खारिज:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं. विक्रांत के इस स्पष्ट बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि वह बॉलीवुड को छोड़ने का कोई इरादा नहीं रखते.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).