Vidyut Jammwal ने Sidharth Shukla को दिया ट्रिब्यूट, फैंस के लिए शेयर की खास फोटो
विद्युत जामवाल सिद्धार्थ के फ्यूनरल में भी पहुंचे थे. बताया जाता है कि दोनों बेहद ही अच्छे दोस्त थे. दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी. साथ ही दोनों जिम में भी साथ ट्रेनिंग करते थे.
टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को उनके घर में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया. उनके अंतिम दर्शन में भी इंडस्ट्री के तमाम दोस्त और सेलेब्स पहुंचे थे. तो वहीं सोशल मीडिया पर कई सलमान खान से लेकर तमाम बड़े स्टार्स ने शोक जाहिर किया. जिसके बाद अभिनेता विद्युत जामवाल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की एक खास फोटो शेयर करते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया है.
विद्युत ने सिद्धार्थ की एक फोटो शेयर की. जिसमें सिद्धार्थ उनकी फिल्म के एक सीन की तरफ इशारा करके उसे प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद विद्युत ने बताया ये सिद्धार्थ शुक्ला के लिए उनका ट्रिब्यूट है. जैसा वो उन्हें जानते थे. आज दोपहर एक बजे.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि विद्युत जामवाल सिद्धार्थ के फ्यूनरल में भी पहुंचे थे. बताया जाता है कि दोनों बेहद ही अच्छे दोस्त थे. दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी. साथ ही दोनों जिम में भी साथ ट्रेनिंग करते थे.
विद्युत जामवाल हाल ही में तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपनी दोस्त नंदिता महतानी से सगाई की. दोनों को एक साथ ताजमहल के बाहर स्पॉट किया गया. जिसके बाद दोनों के सगाई की खबरें सामने आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

