बॉलीवुड

Vicky Kaushal Breaks Silence on Katrina Pregnancy: कैटरीना कैफ की प्रग्नेंसी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'ये जो गुड न्यूज की बात है...'

बॉलीवुड के चर्चित जोड़े विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद से ही दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं. हाल ही में कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी.

Vicky Kaushal Breaks Silence on Katrina Pregnancy: कैटरीना कैफ की प्रग्नेंसी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'ये जो गुड न्यूज की बात है...'
Katrina Kaif (Photo Credits: Instagram)

Vicky Kaushal Breaks Silence on Katrina Pregnancy: बॉलीवुड के चर्चित जोड़े विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद से ही दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं. हाल ही में कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी. अब इस पर विक्की कौशल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है.

अपनी आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल से जब कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जो आपने गुड न्यूज की बात की है तो जब वह आएगी तो हमें आपके साथ शेयर करके बहुत खुशी होगी. फिलहाल जो मीडिया में रूमर्स चल रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है. इस वक्त आप 'बैड न्यूज' का आनंद लें. जब गुड न्यूज का समय आएगी हम आपके साथ शेयर करेंगे."

विक्की का बयान:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विक्की कौशल के इस बयान से साफ है कि फिलहाल कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट नहीं हैं. उन्होंने मीडिया में चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि जब भी कोई गुड न्यूज होगी, वह खुद ही इसे शेयर करेंगे.

फिल्म 'बैड न्यूज'

विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं और फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'गुड न्यूज' का सीक्वल है. जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. फिल्म को राज मेहता ने डारेक्ट किया था.

विक्की और कैटरीना

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी की थी।.दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा जोड़ा माना जाता है. दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई गुड न्यूज होगी, वह खुद ही इसे शेयर करेंगे. फिलहाल फैंस को विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).