बॉलीवुड

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बढ़ाई अपनी फीस, प्रति एपिसोड का चार्ज कर रहे हैं 50 लाख रूपए!

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही टीवी पर अपनी वापसी करने वाला है. शो पर कपिल के कॉमिक अंदाज और इसके सीन्स को दर्शक बेहद पसनद करते हैं. कपिल और उनकी टीम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और वो बेसब्री से इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बढ़ाई अपनी फीस, प्रति एपिसोड का चार्ज कर रहे हैं 50 लाख रूपए!
कपिल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही टीवी पर अपनी वापसी करने वाला है. शो पर कपिल के कॉमिक अंदाज और इसके सीन्स को दर्शक बेहद पसनद करते हैं. कपिल और उनकी टीम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और वो बेसब्री से इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इधर कपिल भी अपनी इस सफलता का पूरा आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं और अपनी मार्किट वैल्यू भी बढ़ाते दिख रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द कपिल शर्मा शो' के लिए कपिल पहले एक एपिसोड के 30 लाख रूपए लेते थे. लेकिन अब इसके नए सीजन के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है और इस बार उन्होंने 50 लाख रूपए प्रति एपिसोड की डिमांड इसके मेकर्स के आगे रखी है. इसका मतलब कि कपिल हर हफ्ते एक करोड़ रूपए की कमाई करेंगे. पहले 60 लाख पर-वीक कमानेवाले कॉमेडियन की इस डिमांड को लेकर मेकर्स भी असमंजस में हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

ये भी पढ़ें: टीवी पर एक बार होगा The Kapil Sharma Show का धमाका? भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा की फोटो आई सामने

फिलहाल इस बारे में कपिल या चैनल की ओर से किसी तरह का बयान नहीं जारी किया गया है. शो का टाइटल कपिल के नाम रखा गया है और इसका अहम हिस्सा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कपिल का ये शो जुलाई में ऑन एयर जा सकता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).