बॉलीवुड

Taapsee Pannu को 'फालतू हीरोइन' कहकर ट्रोल कर रहे शख्स की हुई बोलती बंद, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब!

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आलोचकों को उनके शब्दों का स्वाद चखाने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. इस बार भी जब एक व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द कहकर उनका मजाक उड़ाना चाहा तो एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी.

Taapsee Pannu को 'फालतू हीरोइन' कहकर ट्रोल कर रहे शख्स की हुई बोलती बंद, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब!
तापसी पन्नू (Photo Credits: Instagram)

Taapsee Pannu Hits Back at Trolls: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आलोचकों को उनके शब्दों का स्वाद चखाने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. इस बार भी जब एक व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द कहकर उनका मजाक उड़ाना चाहा तो एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी. तापसी ने इंस्टाग्राम पर उस व्यक्ति की क्लास लगाते हुए उसके अभद्र मैसेज सभी को दिखाए.

तापसी ने ट्रोल करने वाले उस युवक के मैसेजेस के स्क्रीनशॉर्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते किया जिसमें उन्हें 'फालतू एक्ट्रेस' कहकर उनका मजाक उड़ाया गया था. तापसी ने इसपर अपने जवाब में लिखा, "वैसे क्या क्या उठा उठा के? क्योंकि उठाया तो है मैंने, स्टैंडर्ड लेकिन आपको शायद आपको नहीं समझ आये."

तापसी पन्नु का ट्रोलर्स को करारा जवाब (Photo Credits: Instagram)

ये पहली दफा नहीं है जब तापसी को इस तरह से ट्रोल करने की कोशिश की गई है. इससे पहले भी कई दफा इंटरनेट पर उन्हें टारगेट किया जा चूका है जिसका वो शानदार तरीके से जवाब भी देती आई हैं.

ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu Hot Pics: तापसी पन्नू की हॉट वेकेशन फोटोज हुई Viral, बिकिनी पहनकर किया फैंस को मदहोश

बात करें फिल्मों की तो तापसी जल्द ही 'रश्मि रॉकेट', 'लूप लपेटा' और 'हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी. इसके अलावा वो फिल्म 'जन गण मन' पर भी काम कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).