Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का आरोप, कहा- रिया चक्रवर्ती ने मेरे बेटे को पिलाया जहर, वो हत्यारी है (See Video)
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस को लेकर जहां सीबीआई जांच में जुटी हुई है वहीं एक्टर के पिता केके सिंह ने आज एक बार फिर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप लगाते हुए अपनी आवाज उठाई है.
Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस को लेकर जहां सीबीआई (CBI) जांच में जुटी हुई है वहीं एक्टर के पिता केके सिंह (KK Singh) ने आज एक बार फिर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ आरोप लगाते हुए अपनी आवाज उठाई है. एक तरफ जहां मीडिया में खबरें चल रही है कि सुशांत को कथिततौर पर ड्रग्स (Drugs) दिया गया था और वो नशीले पदार्थों का सेवन करने लगे थे. वहीं अब उनके पिता ने रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ने ही उनके बेटे को जहर पिलाया है और वो उनकी मौत की वजह भी हैं.
एएनआई द्वारा जारी किये गए वीडियो में सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा, "रिया चक्रवर्ती लंबे समय तक मेरे बेटे को जहर देती रही, वो हत्यारी है. जांच एजेंसियों को फौरन उन्हें और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करना चाहिए."
#WATCH Rhea Chakraborty was giving poison to my son, Sushant from a long time, she is his murderer. The investigating agency must arrest her and her associates: KK Singh, #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/EsVpAUlZMt
— ANI (@ANI) August 27, 2020
एक तरफ तरग जहां सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर लाखों लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं वहीं अब उनके पिता ने भी इस केस में आरोपियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है तथा न्याय की मांग की है.
केके सिंह ने पटना, बिहार में 28 जुलाई को रिया और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे के पैसों का गलत रूप से इस्तेमाल किया तथा उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

