Sushant Singh Rajput Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, सुशांत के भाई ने कहा अब न्याय मिलने की उम्मीद

भाजपा विधायक नीरज कुमार ने कहा कि यह सिर्फ हम नहीं बल्कि सुशांत के सभी प्रशंसक चाहते थे. इस फैसले से काफी राहत मिली है. उन्होंने कहा कि सीबीआई मामले की जांच करेगी, इससे हम सभी को अब न्याय मिलने की उम्मीद है.

सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू ने अपने भाई की कथित आत्महत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच के फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से न्याय मिलने की उम्मीद है. भाजपा विधायक नीरज कुमार ने कहा कि यह सिर्फ हम नहीं बल्कि सुशांत के सभी प्रशंसक चाहते थे. इस फैसले से काफी राहत मिली है. उन्होंने कहा कि सीबीआई मामले की जांच करेगी, इससे हम सभी को अब न्याय मिलने की उम्मीद है.

सुशांत ने 14 जून को मुंबई के अपने आवास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद 25 जून को उनके पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें अभिनेत्री व सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Probe: सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मामले की जांच CBI को सौंपी, बहन श्वेता सिंह कृति और अंकिता लोखंडे सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

बिहार सरकार ने बाद में मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी बाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को बिहार से मुंबई स्थानांतरित करने की अपील की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

Social Media Ban for Minors: क्या भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने दिए कड़े नियमों के संकेत

SC on Traffic Challans: बिजली बिल से जुड़ेंगे अनपेड ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा सुझाव; ₹20,000 करोड़ की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी