Sunny Deol ने अगली फिल्म का पोस्टर किया रिलीज, क्या गदर 2 का होने जा रहा है ऐलान
सनी देओल की गदर 2 (Image Credit: Twitter/Facebook)

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म की पोस्टर रिलीज कर करके फैंस के बीच एक बार फिर उत्सुकता जगा दी है. हालांकि इस पोस्टर के साथ फिल्म की ज्यादा डिटेल सामने नहीं दी गई है. लेकिन माना जा रहा है कि सनी देओल एक बार फिर गदर से दम दिखाने जा रहें हैं. ऐसे में वो कल 11 बजे गदर 2 का ऐलान कर सकते हैं.