बॉलीवुड

Showik Chakraborty Gets Bail in Drugs Case: Rhea Chakraborty के भाई शोविक चक्रवर्ती को मिली जमानत, ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार

रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में आज आखिरकार जमानत मिल गई है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई में कार्रवाई की थी जिसमें 5 सितंबर, 2020 को शोविक को गिरफ्तार किया गया था.

Showik Chakraborty Gets Bail in Drugs Case: Rhea Chakraborty के भाई शोविक चक्रवर्ती को मिली जमानत, ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार
भाई शोविक चक्रवर्ती और रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Yogen Shah)

Showik Chakraborty Gets Bail in Drugs Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में आज आखिरकार जमानत मिल गई है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई में कार्रवाई की थी जिसमें 5 सितंबर, 2020 को शोविक को गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी ने बताया था कि शोविक और ड्रग पेडलर्स के बीच भी संबंध पाए गए हैं और वो नशीले पदार्थ की लेन-देन के काम से जुड़े हुए थे.

अब तकरीबन 3 महीने तक सलाखों के पीछे रहने के बाद आज शोविक को जमानत पर रिहा कर दिया गया. 24 वर्षीय शोविक की पहली जमानत याचिका को अदालत ने ठुकरा दिया था. इसके बाद अपनी दूसरी जमानत याचिका में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि एनसीबी अफसरों को दिए गए बयान सबूत के तौर पर तय नहीं किये जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Showik Chakraborty Files Bail Application: रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती मुंबई के NDPS कोर्ट में दायर की जमानत अर्जी

अपनी याचिका में शोविक ने कहा कि इंडियन एविडेंस एक्ट सेक्शन 25 के तहत पुलिस अफसर के सामने किया गया कन्फेशन अदालत में सबूत नहीं मनाया जाएगा. आपको बता दें कि शोविक के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को भी 9 सितंबर, 2020 को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें 7 अक्टूबर को जमानत पर रिहा किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).