Showik Chakraborty Files Bail Application: रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती मुंबई के NDPS कोर्ट में दायर की जमानत अर्जी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे बंद रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती ने आज मुंबई की एनडीपीएस अदालत में अपनी रिहाई के लिए गुहार लगाई है. शोविक
Showik Chakraborty Files Bail Application: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे बंद रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती ने आज मुंबई की एनडीपीएस अदालत (NDPS Court) में अपनी रिहाई के लिए गुहार लगाई है. शोविक ने एक अदालत में ताजा जमानत अर्जी दाखिल करते हुए अपील की है कि उसे जल्द से जल्द जमानत दे दी जाए.
शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने अदालत ने जमानत अर्जी दाखिल करते हुए कहा कि उनके पास से नारकोटिक्स विभाग को किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला था और केवल संदिग्धों के बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
Showik Chakraborty, brother of Rhea Chakraborty files fresh bail application in Special NDPS Court. #Mumbai
— ANI (@ANI) November 7, 2020
उल्लेखनीय है कि शोविक को एनसीबी (NCB) की टीम ने मुंबई से 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी को लेकर उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था जहां उनकी जमानत अर्जी ठुकरा दी गई. इसी के साथ स्पेशल अदालत द्वारा भी शोविक की जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया.
नारकोटिक्स विभाग की जांच में ये बात सामने आई थी कि शोविक के ड्रग पेडलर्स के साथ संबंध हैं और वो भी इस गैरकानूनी काम का हिस्सा रहे हैं. इसी के चलते उन्हें रिहा नहीं किया गया. शोविक के बाद 9 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था. तकरीबन 28 दिनों तक जेल में रखने के बाद उन्हें 7 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

