Shah Rukh Khan Don Look: शाहरुख खान ऑरेंज हुडी में एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, डॉन लुक में जीता फैंस का दिल (Watch Video)
Viral Bhayani (Photo Credits: Instagram)

Shah Rukh Khan Don Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अपने स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाने वाले शाहरुख इस बार भी अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे. एयरपोर्ट पर किंग खान ऑरेंज हुडी, व्हाइट टी-शर्ट, कारगो जींस और काले चश्मे में नजर आए. बालों को बांधकर उन्होंने एकदम डॉन वाला लुक दिया. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस उनके इस नए अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, उनके फैंस उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं.

देखें शाहरुख खान का डॉन अवतार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)