सारा अली खान ने मॉम अमृता सिंह और भाई इब्राहीम अली खान संग पोस्ट की बचपन की फोटो, कविता लिखकर जताया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी लॉकडाउन के इन दिनों में अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर पर अपने परिवार के साथ बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर अब तक सारा की कई फोटोज देखने को मिली हैं जिसमें वो अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ चुकी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी लॉकडाउन के इन दिनों में अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर पर अपने परिवार के साथ बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर अब तक सारा की कई फोटोज देखने को मिली हैं जिसमें वो अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ चुकी हैं. कभी तो वर्कआउट करती दिखी हैं तो कभी अपने फैमिली मेंबर्स के साथ घर पर एन्जॉय करती हुईं नजर आईं. अब सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी मॉम अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) संग बचपन की एक फोटो शेयर की है. ये फोटो होली फेस्टिवल की मालूम होती है.
सारा ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अंग्रेजी में एक कविता भी अपने परिवार को समर्पित की है. इस कविता में सारा ने बताया कि बचपन के दिनों में किस तरह से गुलाल के साथ उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया.
ये भी पढ़ें: सारा अली खान के ड्राइवर को हुआ कोरोना वायरस, एक्ट्रेस और परिवार की रिपोर्ट आई नेगेटिव
बता दें कि सारा अली खान की पिछली फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में नाकामयाब साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद अब वो वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर. 1' में नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

