Sara Ali Khan Latest Photo: सारा अली खान की पर्पल लिपस्टिक में हॉट फोटो पर आया आमिर खान की बेटी इरा खान का ऐसा कमेंट, पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. आज सारा ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो पर्पल लिपस्टिक लगाईं हुई नजर आईं.
Sara Ali Khan Latest Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. आज सारा ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो पर्पल लिपस्टिक लगाईं हुई नजर आईं. इंटरनेट पर उनका ये नया अंदाज देखकर फैंस भी सरप्राइज्ड रह गए.
सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी इन फोटोज को पोस्ट करते हुए लिखा, "बेक टू ब्लू." इन फोटोज में वो समुद्र किनारे बीच पर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. सारा की इन फोटोज को देखने के बाद जहां फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे वहीं सेलिब्रिटीज ने सारा के इस नए अंदाज के लिए उनकी तारीफ की.
ये भी पढ़ें: ara Ali Khan Photos: सारा अली खान मंडे मॉर्निंग हॉट अवतार में आई नजर, देखें तस्वीरें
आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने कमेंट करते हुए लिखा, "लिपस्टिक बेहद पसंद आई." इसी के साथ जरीन खान ने भी कमेंट करते हुए उनकी लिपस्टिक की तारीफ की. जरीन ने लिखा, "मुझे लिपस्टिक का शेड पसंद आया."
गौरतलब है कि सारा जहां अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं वहीं अपने फैशन सेन्स से भी वो लोगों को सरप्राइज कर देती हैं. बात करें फिल्मों की तो सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर. 1' और अक्षय कुमार-धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

