बॉलीवुड

Sara Ali Khan की नाक से बह रहा था खून, वीडियो शेयर करके अम्मा-अब्बा से मांगी माफी

इस वीडियो में सारा ने ये नहीं बताया कि उन्हें चोट कैसे लगी है लेकिन उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा सॉरी अम्मा अब्बा लगी. नाक काट दी मैंने.

Sara Ali Khan की नाक से बह रहा था खून, वीडियो शेयर करके अम्मा-अब्बा से मांगी माफी
सारा अली खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहती हैं ये किसी से छिपा नहीं है. वो आए दिन अपनी डेली लाइफ की सारी अपडेट शेयर करते रहती हैं. हालांकि बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस भी अपने डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं. लेकिन सारा अली खान ने जैसा वीडियो शेयर किया है वैसा शायद ही कोई दूसरी एक्ट्रेस ने शेयर किया हो. दरअसल सारा अली खान ने खून से लथपथ नाक का वीडियो शेयर किया है. हमेशा की तरह सारा ने इस वीडियो की शुरुआत भी नॉक नॉक अंदाज में की. लेकिन इस बार मामला फनी नहीं बल्कि सीरियस था.

हालांकि इस वीडियो में सारा ने ये नहीं बताया कि उन्हें चोट कैसे लगी है लेकिन उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा सॉरी अम्मा अब्बा लगी. नाक काट दी मैंने. वेल नाक को छोड़कर सारा को कही और चोट नहीं लगी थी. लेकिन फैंस इस चोट को लेकर चिंता में जरूर नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा अली खान ने बेहद ही कम समय में अपनी पहचान को काफी पुख्ता कर लिया है. आने वाले समय में वो अक्षय कुमार संग फिल्म अतरंगी रे में नजर आने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).